बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बर्फीली वादियों में छुट्टियां मना रही थीं। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। उनके साथ मां अमृता सिंह भी नजर आईं। पहले उन्होंने लाहौल स्पीति की बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाया। अब इसी बीच एक्ट्रेस पंजाब पहुंच गई हैं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा ऑटो रिक्शा में बैठ पंजाब घूमती देखी जा सकती हैं। इस दौरान उन्होंने पराठें का भी लुत्फ उठाया। वीडियो में सारा चंडीगढ के खाने की तारीफ करती भी नज़र आई। सोशल मीडिया पर सारा के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
अगर सारा अली खान की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म गैसलाइट का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह भी नजर आए। उनके पास विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उतेकर की भी एक मूवी है। वो विक्की कौशल संग ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में भी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर और अली फजल के साथ अनुराग बसु की मूवी ‘मेट्रो इन दिनों’ में दिखाई देंगी।