Breaking News

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव नतीजे आज

पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं। इन रुझानों में भाजपा गठबंधन को त्रिपुरा में 22 सीटें और नगालैंड में 41 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। मेघालय में नैशनल पीपलस पार्टी 25 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। एग्जिट पोल में भी यही अनुमान जाहिर किया गया था।

नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा। वहीं, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। इधर, वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारन यहां हंग असेबंली के आसार हैं।

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10% मतदान हुआ। मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ। और 85.27% वोटिंग हुई। सोहियोंग सीट पर UDP उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था। नगालैंड के 16 जिलों की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 85.90% वोटिंग हुई। यहां 10 फरवरी को अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कैंडिडेट खेकाशे सुमी ने नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद भाजपा कैंडिडेट कजेतो किनिमी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। नगालैंड में अभी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है।

इसे भी देखें

गैंगस्टर अतीक अहमद को उत्तरप्रदेश लाने की तैयारी

गैंगस्टर अतीक अहमद को गुजरात जेल से उत्तर प्रदेश लाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *