पाकिस्तान की आर्थिक तंगी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सरकार को सलाह दी है। संघ का कहना है कि भारत को पड़ोसी धर्म निभाना चाहिए ओर पाकिस्तान की सहायता करनी चाहिए। संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने गुरुवार को फिल्म प्रोड्यूसर इकबाल दुर्रानी के दिल्ली में हो रहे प्रोग्राम में कहा था कि पाकिस्तान की भूखमरी के दौरान भारत उन्हें 10 से 20 टन गेहूं तो भेज ही सकता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की पाकिस्तान में आटा 250 रुपए किलो हो गया है। भारत उन्हें आटा भेज सकते हैं, 25 से 50 लाख टन गेहूं भी उन्हें दे सकता है, लेकिन वो मांगते ही नहीं है।
उन्होंने ये भी कहा कि, ‘पाकिस्तान हमसे लड़ता रहा है। ‘पाकिस्तान ने भारत से 4 युद्ध भी लड़े, दिन-रात भारत को अपमानित भी किया,परन्तु फिर भी भारत चाहता है कि उनका पड़ोसी देश सुखी रहे।
उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच इस दूरी का कोई फायदा नहीं है। हम तो चाहते हैं कि उनके यहां कोई कुत्ता भी भूखा ना रहे। उन्होंने ये भी कहा कि भारत सर्वे भवन्तु सुखिन: में भरोसा करने वाले देश हैं। पाकिस्तान भले ही हमसे मांग नहीं रहा है, लेकिन भारत को गेहूं भेज देना चाहिए। क्योंकि भारत की धरती पर कोई भी व्यक्ति भले वह जैन, सिख, वैष्णव, आर्य समाजी हो, वो सर्वे भवंतु सुखिन: के बिना अधूरा है।