Breaking News

राजभवन घेरने निकले कांग्रस के कार्यकर्ता

कांग्रेस ने राजभवन के घेराव का ऐलान किया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के नेतृत्व में पार्टी प्रदर्शन करेगी। जवाहर चौक पर जनसभा होगी। इसके बाद कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुँचेंगे। दरअसल, मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से विधायक जीतू पटवारी के निलंबन से कांग्रेस भड़की हुई है।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने 500 जवान तैनात किए हैं। पुलिस की ओर से राजभवन के पहले रंगमहल टाकीज चौराहा पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल रंगमहल चौराहे पर तैनात है। इसके आगे रोशनपुरा चौराहे पर भी कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए इंतजाम किए गए हैं।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि, केंद्र की भाजपा सरकार ने उद्योगपति गौतम अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति अपनाई है। जिसके बाद गरीब और मध्यम वर्ग की बचत खतरे में पड़ गई। देश में बढ़ती महंगाई, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था और भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन परेशान है।

कांग्रेस द्वारा किए जा रहे घेराव पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज किया कि, कांग्रेस यह दिखा देना चाहती है कि उसके पास अब कोई मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ झूठ और छल-कपट की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बता सकती हैं कि किस पंचायत में, किस गांव में क्या काम हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अगर मैं यह कहूं कि मध्यप्रदेश को पहली बार ऐसे राज्यपाल मिले हैं, जो जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सक्रियता से काम कर रहे हैं तो यह गलत नहीं है। राज्यपाल सिकलसेल एनीमिया जैसी बीमारी के उन्मूलन के लिए काम कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हो रहे हैं। कांग्रेस को तो ऐसे राज्यपाल का सम्मान करना चाहिए।

इसे भी देखें

चुनावों के मद्देनज़र भोपाल पहुँचे आप सुप्रीमो

मध्यप्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के मद्देनज़र आम आदमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *