Breaking News

जयपुर में आप की तिरंगा यात्रा

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही शक्ति प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी भी इस बार पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को जयपुर के दौरे पर हैं। आज आम आदमी पार्टी जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। और फिर अजमेरी गेट पर जनसभा को संबोधित करेगी।

बता दें कि तिरंगा यात्रा जयपुर के सांगानेरी गेट से शुरू होगी। फिर ये यात्रा बापू बाजार, न्यू गेट को पार करते हुए नेहरू बाजार होकर अजमेरी गेट पहुंचेगी। इस दौरान अजमेरी गेट पर जनसभा का आयोजन भी किया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत प्रदेशभर के आप कार्यकर्ता शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी के नेता राजस्थान चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि राजस्थान को नंबर वन बनाने के लिए तिरंगा यात्रा एक अभियान है। जिसके माध्यम से देश के हर कोने में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत होगी। राजस्थान में अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाने की राजनीति की शुरुआत की जाएगी। इसलिए राजस्थान में आम आदमी पार्टी इस बार विधानसभा कि 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी आपस में मिले हुए हैं। जहां भी आम आदमी पार्टी से इन्हें खतरा नजर आता है, दोनों एक हो जाते हैं। राजस्थान में भी यही मिलीभगत का खेल चल रहा है।

वर्तमान में राजस्थान में आप की कार्यकारिणी नहीं है। संभावना है कि इस जनसभा के बाद अरविंद केजरीवाल राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा करें। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्ति की घोषणा की जा सकती है।

इसे भी देखें

ट्रांसफर का इंतजार कर रहे अध्यापकों को मिलेगी राहत

राजस्थान में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे तीसरी ग्रेड के अध्यापकों को इस साल राहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *