Breaking News

भारत को दो साल बाद मिला अमेरिकी राजदूत

एरिक गार्सेटी जोकि लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर थे, भारत में अमेरिका के नए राजदूत बन गए हैं। अमेरिकी सीनेट की ओर से उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है। बता दें कि पिछले दो साल से भारत में अमेरिकी राजदूत का पद खाली था। ऐसा पहली बार हुआ है कि ये पद इतने लंबे समय तक खाली रहा हो। केनिथ जस्टर इसके पहले भारत में अमेरिका के आखिरी राजदूत थे। केनिथ को अमेरिकी सरकार ने जनवरी 2021 में वापस बुला लिया था।

बता दें कि गार्सेटी को पिछले साल भी राजदूत के पद के लिए नॉमिनेट किया गया था। पर लॉस एंजिल्स के मेयर रहते हुए उन्होंने यौन शोषण करने वाले अपने ऑफिस स्टाफ पर कार्रवाई नहीं की थी। इसी लिए उन्हें राजदूत नियुक्त नहीं किया गया था।

भारत में 2 साल से अमेरिका का स्थायी राजदूत ना होने की वजह से एक्सपर्ट्स का कहना था कि भारत जैसे अहम देश में स्थायी राजदूत ना होने से दोनों देशों के बीच रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। राजदूत को अहम मुद्दों पर स्थानीय नज़रिए की समझ होती है। इससे दोनों देशों के बीच विवादों का हल खोजने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि देशों के बीच राजदूत की कमी से कारोबार में दिक्कतें आती हैं।

लेकिन अमेरिका की ओर से अब भारत में राजदूत की नियुक्ति की जा चुकी है। नामांकन की मंजूरी मिलने के बाद एरिक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पद पर लंबे समय के बाद राजदूत की नियुक्ति की जा रही है। गार्सेटी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति जो बाइडन और व्हाइट हाउस का आभारी हूं और इस पद पर अपनी सेवा शुरू करने के लिए तैयार और उत्सुक हूं।

इसे भी देखें

देशभर में काँग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके खिलाफ कांग्रेस की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *