Breaking News

ग्रहमंत्री अमित शाह के काफिले में घुसी सफेद कार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। त्रिपुरा में उनके काफिले में अचानक सफेद रंग की एक कार घुस गई। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कार तेज़ी से काफिले को ओवरटेक करते हुए भाग गई।

आप को बता दें कि त्रिपुरा में बुधवार को राज्य में बनी नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह था। जिस में केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल होने के लिए अगरतला पहुंचे थे। जब वह स्टेट गेस्ट हाउस से निकल रहे थे, तभी यह घटना हुई। पुलिस ने दावा किया कि कार चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमित शाह के काफिले में अचानक एक सफेद कार उनके पास आ जाती है। पुलिस के रोकने पर कार कुछ देर रुकी रहती है। पर इसके बाद कार अचानक शाह के काफिले के बीच में आ जाती है। पुलिसकर्मी पीछे दौड़ते हुए कार को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं रुकती।

बता दें कि इससे पहले भी सितंबर 2022 को महाराष्ट्र दौरे पर भी शाह की सुरक्षा में चूक हुई थी। एक संदिग्ध व्यक्ति  उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा था। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। और उसे 2-3 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया था।
2019 में शाह के गृह मंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया था। शाह को Z+ सिक्योरिटी के साथ-साथ ब्रीफकेस बैलिस्टिक शील्ड का भी कवर दिया गया था। ये एक पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड होती है, जिसे हमले के दौरान खोला जा सकता है। बता दें कि Z+ सिक्योरिटी के तहत शाह के साथ 24 से 30 कमांडो हर वक्त होते हैं।

इसे भी देखें

देशभर में काँग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके खिलाफ कांग्रेस की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *