Breaking News

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत

मध्यप्रदेश में आज से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत हो गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के जंबूरी मैदान से योजना लॉन्च की। इस योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे।

स्पीच देते हुए मुख्यमंत्री अपने घुटनों के बल बैठ गए। उन्होंने महिलाओं को प्रणाम करते हुए कहा कि, अभी तक मैं बेटियों की पूजा करता था। लेकिन, बहनों में भी मैं मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती देखता हूं। बहनों की सेवा कर मेरा मुख्यमंत्री बनना, और मानव जीवन सफल हो गया। घोषणा करते हुए कहा कि वो लाडली बहना सेना भी बनाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से भोपाल की रसूली बेलदार की कविता मस्तेरिया योजना का पहला फॉर्म भरा।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे यहां बेटी-बहनों को दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती मानते हैं। विष्णु जी से पहले लक्ष्मी जी का नाम लेते हैं, राम के नाम से पहले सीता का नाम लेते हैं। हमारी बहनें धीरे-धीरे कई बार भेदभाव का शिकार हो गईं। मैंने अपने गांव, घर, परिवार में देखा कि बेटा अगर जन्म ले तो स्वागत किया जाए। पर बेटी के आने पर मां की सूरत भी उतर जाती थी। जब मैं यह देखता था तो तकलीफ होती थी।

उन्होंने बताया कि जब वो मुख्यमंत्री बने तो पहले कन्या विवाह योजना बनाई। उसके बाद लाडली लक्ष्मी योजना बनाई। इसके बाद तय किया कि 12वीं में गांव की बेटी 60% नंबर लाए तो 5 हजार रु. दिए जाएँगे। उन्होंने बताया कि बहनों की सेवा कर उनकी जिंदगी सफल हो गई है।

इसे भी देखें

चुनावों के मद्देनज़र भोपाल पहुँचे आप सुप्रीमो

मध्यप्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के मद्देनज़र आम आदमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *