Breaking News

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के वीसी ने दिया इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डॉ. ज्योति प्रकाश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  सोमवार को उन्होंने राज्यपाल को त्याग पत्र भेजा। आप को बता दें कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद उनकी विदाई लगभग तय मानी जा रही थी। हालांकि, अपने त्याग पत्र में उन्होंने पद पर न रहने का कारण असमर्थता और निजी कारण बताए हैं।

बता दें कि पूर्व भाजपा सरकार ने अप्रैल 2022 में डॉ. ज्योति कुमार को प्रो वीसी के पद पर तैनात किया था। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से नजदीकियों के चलते डॉ. ज्योति प्रकाश को इस पद पर नियुक्त किया गया था। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांचवें प्रति कुलपति के रूप में उन्होंने कार्यभार संभाला था।

सूत्रों की माने तो सरकार की ओर से अपने चहेतों की नियुक्ति वीसी और प्रो वीसी के पद पर की जानी है। इसके लिए लॉबिंग भी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी प्रो. सिकंदर कुमार के सांसद बनने पर 19 मार्च 2022 से वीसी का पद खाली है। इस पद पर 21 मार्च 2022 को केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी एसपी बंसल को अतिरिक्त कार्यभार देखने के आदेश हुए थे। तब से लेकर अब तक वे काम देख रहे हैं।

इसे भी देखें

शिमला में एक बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी आग

शिमला के संजौली में एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई है। ये बिल्डिंग संजौली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *