Breaking News

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी की देशभक्ति पर उठाये सवाल

भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र देशभक्त नहीं हो सकता, यह राहुल गांधी ने तय कर दिया है। राहुल गांधी विदेश में कहते हैं कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा। इससे शर्मनाक बात कोई ओर नहीं हो सकती।

सांसद प्रज्ञा सिंह ने कहा कि, ‘संसद में कार्य अच्छा हो रहा है। सबकुछ अच्छा है, लेकिन कांग्रेसी लोग सरकार चलाने नहीं दे रहे। संसद चलने नहीं दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि अगर इनकी संसद चली तो कार्य ज्यादा होंगे। ज्यादा होंगे तो हमारा अस्तित्व बचेगा ही नहीं। उनका अस्तित्व को खत्म होने की कगार पर आ गया है, लेकिन उनकी बुद्धि भी भ्रष्ट होती जा रही है। आप अपने देश के नेता हैं। आपको जनता ने चुना है। आप जनता और देश का अपमान कर रहे हैं’। उन्होंने कहा कि ‘आप भारत के नहीं हो, मान लिया हमने, क्योंकि आपकी माताजी इटली की हैं। हमने नहीं कहा, यह चाणक्य ने कहा है कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता। यह राहुल गांधी ने तय कर दिया है, क्योंकि भारत की संसद और जनता ने आपको सांसद चुना है। इतने वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही। आपने देश को खोखला कर दिया। आप विदेश में कहते हो कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा। इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती। मैं ऐसे राहुल गांधी को दुत्कारती हूं’।

वे शनिवार को भोपाल-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंची थीं। जब उन्होंने राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाया।

इसे भी देखें

चुनावों के मद्देनज़र भोपाल पहुँचे आप सुप्रीमो

मध्यप्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के मद्देनज़र आम आदमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *