राजस्थान में महिलाओं को रोडवेज बसों में सफर के लिए किराया नहीं देना होगा। महिलाएं को फ्री ट्रेवल का ये लाभ कल पूरे दिन और रात 11:59 बजे तक मिलेगा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार की ओर से ये सुविधा दी गई है। राजस्थान रोडवेज प्रशासन की ओर से जारी किए गए आदेशों के तहत फ्री सफर की ये सुविधा आज रात 12 बजे से मिलेगी। 12 बजे के बाद अगर कोई महिला यात्रा के लिए रोडवेज की बसों में टिकट लेती है तो उनको एक भी रुपए नहीं देने होंगे। फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर ही मिलेगा।
अगर कोई राजस्थान की सीमा से बाहर दूसरे राज्यों के शहरों में जाता है तो उससे राज्य की सीमा तक किराया नहीं लिया जाएगा। उसके आगे का किराया महिलाओं से लिया जाएगा। आपको बता दें कि इस बार रोडवेज प्रशासन को अनुमान है कि पूरे प्रदेश में 8 लाख से ज्यादा महिलाएं सफर करेंगी।
बता दें कि राजस्थान रोडवेज की ओर से हर साल रक्षाबंधन, भाईदूज के दिन भी महिलाओं को फ्री ट्रेवल की सुविधा दी जाती है। इस बार महिला दिवस पर भी ये सुविधा दी जा रही है। इसके चलते रोडवेज प्रशासन पर करोड़ों रुपए का आर्थिक भार आएगा। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि महिलाएं चाहे तो कल के ट्रेवल के लिए एडवांस टिकट बुक करवा सकती है।
महिलाओं को कल मिलने वाली फ्री ट्रेवल की सुविधा का लाभ केवल साधारण और एक्सप्रेस बसों में ही मिलेगा। एसी, वोल्वो बसों में ट्रेवल करने पर महिलाओं से निर्धारित 70 फीसदी किराया वसूला जाएगा।